लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव 2019: ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, 'खत्म होने के कगार पर पार्टी, अब उसमें लड़ने की क्षमता नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2019 18:03 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सफल हो रही है क्योंकि क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है। इसमें अब लड़ने की क्षमता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा- कांग्रेस कमजोर हो गई है, इसलिए बीजेपी आज सफलकांग्रेस में अब लड़ने की क्षमता नहीं, खत्म होने के कगार पर है ये पार्टी: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह पार्टी खत्म होने के कगार पर है। ओवैसी ने महाराष्ट्र के बुलडाना में गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में अब लड़ने की क्षमता नहीं नहीं रह गई है। साथ ही ओवैसी ने बीजेपी को ड्रामा कंपनी भी करार दिया।

ओवैसी ने कहा, ड्रामा कंपनी (बीजेपी) सफल हो रही है क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है। यह खत्म होने की ओर है। इसमें अब लड़ने की क्षमता नहीं है। वह कहां थी जब कानून (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) को इंदिर गांधी द्वारा और बुरा बनाया गया और मोदी सरकार की ओर से इसे और कड़ा कर दिया गया।

ओवैसी ने कहा 'आतंकवाद के नाम पर अब एक लिस्ट निकाली जाएगी, किसी का भी उस लिस्ट पर नाम लिखा जाएगा और फिर उसे आतंकी घोषित कर दिया जाएगा। उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा, वह कोर्ट भी नहीं जा सकेगा, कोर्ट भी उसे आतंकी घोषित कर देगा, इस तरह का कानून लाया गया है और कांग्रेस पार्टी ने उसका समर्थन किया है।' 

कुछ दिन पहले भी ओवैसी ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा था। ओवैसी ने कहा है कि जब कोई जहाज डूबता है तो कप्तान सबसे पहले सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करता है लेकिन मिस्टर गांधी ऐसे कैप्टन हैं जिन्होंने कांग्रेस के डूबते जहाज को देखते हुए उसे खुद ही छोड़ दिया है।

ओवैसी ने कहा, 'जब कोई जहाज समुंद्र में डूबता है, तो कैप्टन सभी को सुरक्षित बाहर निकालता है लेकिन गांधी ऐसे कैप्टन हैं जिन्होंने कांग्रेस को डूबते देख खुद ही उसे छोड़ दिया। मुस्लिम कांग्रेस की दया पर पिछले 70 साल से जिंदा नहीं हैं, हम संविधान और अल्लाह की इनायत से जिंदा हैं।'  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह