लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे फ्लोर टेस्ट में हुए पास, समर्थन में 164 वोट, विधानसभा में लगे 'ईडी-ईडी' के नारे

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2022 12:57 IST

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े जबकि विरोध में 99 मत आए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार के समर्थन में 164 और विरोध में 99 वोट पड़े।कल तक उद्धव ठाकरे गुट में रहे शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ ने भी शिंदे के समर्थन में वोट दिया।

मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। उनके पक्ष में 164 वोट पड़े। वहीं, विपक्ष में 99 मत पड़े। तीन सदस्य वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहे। 

इसके अलावा उद्धव ठाकरे को एक और झटका मिला जब कल तक उनके कैम्प में नजर आ रहे विधायक संतोष बांगड़ ने आज शिंदे सरकार के समर्थन में वोट दिया। वे बागी विधायकों के साथ ही होटल से आज सुबह विधान भवन पहुंचे थे। इसके बाद से ही उनके पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही थी।

इसके अलावा ठाकरे गुट के एक और विधायक शेतकरी कामगार पक्ष के श्यामसुंदर शिंदे ने भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में वोट किया।विधानसभा में वोटिंग के दौरान कुछ हंगामा भी देखने को मिला जब उद्धव गुट ने ईडी-ईडी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विश्वास मत पर इससे पहले विधानसभा में ध्वनिमत से बहुमत साबित करने की बात स्पीकर राहुल नार्वेकर की ओर कह गई। हालांकि इस पर विपक्ष की ओर से  एतराज जताया गया। इसके बाद वोटिंग की प्रकिया शुरू हुई। इसके तहत दोनों गुटों के विधायकों को अलग-अलग बैठाकर हेडकाउंट किया गया।

दूसरी ओर उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भी मिला। दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट की ओर से बतौर शिवसेना पार्टी नया पार्टी सचेतक नियुक्त करने के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर नई याचिका कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले की भी लंबित अन्य मामलों के साथ 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। 

दरअसल, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों के गुट के नए पार्टी सचेतक को मान्यता देने के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नर्वेकर के आदेश के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?