लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर के दलालपुरा की जगह वाड़ी के डॉ आंबेडकरनगर को किया गया सील, प्रशासन की मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल

By फहीम ख़ान | Updated: April 14, 2020 22:18 IST

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस से 350 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संक्रमितों की तादाद 2,684 पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देआंबेडकरनगर को सोमवार की देर रात सील कर दिया। आंबेडकरनगर के एक व्यक्ति को 14 दिनों से नागपुर के विधायक निवास में क्वारंटाइन किया गया है।

नागपुर : कोरोना संक्रमित मरीज के नाम को लेकर हुई गलतफहमी के कारण प्रशासन ने नागपुर के दलालपुरा (सतरंजीपुरा) की जगह वाड़ी के डॉ आंबेडकरनगर को सोमवार की देर रात सील कर दिया। लेकिन, भूल ध्यान में आने के बाद मंगलवार की दोपहर को पुलिस बंदोबस्त हटा लिया गया। 

आंबेडकरनगर के एक व्यक्ति को 14 दिनों से नागपुर के विधायक निवास में क्वारंटाइन किया गया है। उसके साथ ही सतरंजीपुरा के दलालपुरा का 58 वर्षीय व्यक्ति भी क्वारंटाइन था। सोमवार 13 अप्रैल को उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। लेकिन, नाम और उम्र में गलतफहमी होने के कारण डॉ। आंबेडकरनगर का व्यक्ति संक्रमित होने की सूचना वाड़ी नगर प्रशासन को दी गई।

खबर मिलने पर सोमवार की देर रात में ही नगराध्यक्ष प्रेम झाड़े, मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारवाले और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। वाड़ी के डॉ। आंबेडकरनगर को रातोंरात सील करते हुए यहां के सभी रास्ते सील कर पुलिस तैनात की गई। नागरिकों को घर में ही रहने के निर्देश दिए गए। 

दोपहर में मरीज के नाम को लेकर हुई भूल सामने आने पर प्रशासन सकते में आ गया। दरअसल, डॉ आंबेडकरनगर के जिस व्यक्ति के कारण इतनी अधिक मुस्तैदी दिखाई गई थी, उसकी रिपोर्ट अभी आनी शेष है। लेकिन, प्रशासकीय चूक के कारण डॉ आंबेडकरनगर में नागरिक दहशत में आ गए।  वाड़ी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पाठक का कहना है कि उन्हें डॉ आंबेडकरनगर के रास्ते सील करने के निर्देश दिए गए थे। दोपहर 2 बजे रास्ते खोलने को कहे  जाने पर बंदोबस्त हटा दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी