लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: उद्धव ठाकरे से देवेंद्र फडणवीस की हुई लिफ्ट में सीक्रेट मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में हलचल

By आकाश चौरसिया | Updated: June 27, 2024 18:35 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। विधान परिषद में जाने के लिए उद्धव ठाकरे लिफ्ट के पास पहुंचे, जहां पहले से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। वे भी लिफ्ट आने का इंतजार कर रहे थे। अब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने दी सफाई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा की लिफ्ट में उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की सीक्रेट मुलाकातराजनीतिक गलियारों में कयासबाजी शुरूहालांकि, अभी उद्धव ठाकरे ने अचानक हुई भेंट पर दी सफाई

Maharashtra:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की विधानसभा की लिफ्ट में मुलाकात हुई, इसके साथ दोनों की इस भेंट से कयास लगाया जा रहा है कि उद्धव एनडीए में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, माना जा रहा है यह मुलाकात पर्दे के पीछे जैसी रही। इस बीच खबर आने के बाद राजनीतिक गलियारों हलचल पैदा कर दी है। अब इस मुलाकात को लेकर उद्धव ने सफाई दी है। 

गौरतलब है कि खबरें ये आ रही हैं कि दोनों विधानसभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए एक लिफ्ट के सामने आ गए और दोनों इस दौरान इंतजार करते दिखे। लेकिन, जब तक आती-आती लिफ्ट तब तक दोनों ने बातचीत की। 

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। विधान परिषद में जाने के लिए उद्धव ठाकरे लिफ्ट के पास पहुंचे, जहां पहले से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। वे भी लिफ्ट आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे बातचीत की। इसके बाद उद्धव-फडणवीस एक ही लिफ्ट से साथ गए। मीडिया में दोनों नेताओं की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीति गरम हो गई।

इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि लिफ्ट में देवेंद्र फडणवीस से आज अचानक भेंट हो गई। ऐसा कभी नहीं होने वाला है कि ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपी नेता और संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल से भी आज मुलाकात हुई। इसे लेकर उद्धव ने कहा कि चंद्रकांत दादा ने उन्हें चॉकलेट दिया, लेकिन उनकी डिमांड है कि जनता को योजनाओं का चॉकलेट न दें।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम