लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस को चुना गया बीजेपी विधायक दल का नेता, शिवसेना से अब तक नहीं बनी है सरकार गठन पर बात

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 30, 2019 15:06 IST

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को हुई बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया, बीजेपी और शिवसेना में फंसा है नई सरकार को लेकर पेंच

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को चुना गया बीजेपी विधायक दल का नेतामहाराष्ट्र में नई सरकार गठन लेकर बीजेपी-शिवसेना में नहीं बन पाई है बात

देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया। ये फैसला मुंबई में बुधवार को हुई बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में लिया गया। 

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच बात नहीं बन पाई है और चुनाव नतीजे आने के छह दिन बाद भी अब तक दोनों पार्टियां बातचीत की टेबल पर नहीं पहुंच पाई हैं।

बीजेपी-शिवसेना में नई सरकार गठन को लेकर है ठनी

शिवसेना नतीजे आने के बाद से ही बीजेपी को चुनाव पूर्व किए गए 50: 50 फॉर्मूले के वादे की याद दिलाते हुए राज्य में दोनों पार्टियों के लिए ढाई-ढाई साल के सीएम पद की मांग कर रही है। 

लेकिन बीजेपी ने शिवसेना की इस मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि देवेंद्र फड़नवीस ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे और बीजेपी उनके नेतृत्व में पांच साल के लिए एक स्थाई सरकार देने को तैयार है। 

खुद फड़नवीस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी भी शिवसेना के साथ ढाई-ढाई सीएम पद जैसा कोई वादा नहीं किया था और नई सरकार में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। 

माना जा रहा है कि शिवसेना के अड़ियल रवैये के बाद अब बीजेपी महाराष्ट्र में अकेले सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। फड़नवीस ने मंगलवार को 15 निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से संपर्क में होने की बात कही थी। तो वहीं बुधवार को जन सुराज्य पार्टी के विधायक विनय कोरे ने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया। 

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के 24 अक्टूबर को घोषित नतीजों में बीजेपी ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। तो वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?