लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : महंगाई और तेल की कीमतों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:58 IST

Open in App

नागपुर, नौ सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मजदूर संघ भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कहा कि उसने ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया।

नागपुर में बीएमएस के कार्यकर्ताओं ने शाम करीब चार बजे विधान चौक पर धरना प्रदर्शन किया।

बीएमएस के अखिल भारतीय सचिव रवींद्र हिमटे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो रही वृद्धि चिंता का एक विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक गतिविधि में गिरावट, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने आम लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।’’

हिमटे ने मांग की कि पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए और कीमतों में दैनिक उतार-चढ़ाव की मौजूदा व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

बीएमएस पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले करों को कम करना चाहिए।

हिमटे ने कहा, ‘‘यदि सरकार महंगाई कम करने के लिए कदम नहीं उठाती है तो बीएमएस हर जिले में अपना विरोध तेज कर देगी।’’

हिमटे ने कहा कि बीएमएस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर देश भर में आज विरोध प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे