लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फांसी से लटकते मिले पति-पत्नी के शव

By भाषा | Updated: November 23, 2021 10:35 IST

Open in App

ठाणे, 23 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर क्षेत्र में 30 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव घर पर फांसी से लटकते मिले। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से व्यक्ति को कारोबार में बड़ा घाटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि सचिन सुतार और उसकी पत्नी शरवरी (28) शनिवार और रविवार की दरमियानी रात शहद फाटक इलाके स्थित अपने घर में फांसी से लटके मिले। अधिकारी ने बताया कि दंपती के दो बेटे हैं, जिसकी उम्र पांच और छह साल है।

अधिकारी के मुताबिक मृतक के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि सचिन का फर्नीचर का व्यवसाय था और इसमें उसे घाटा हुआ था। उसकी पत्नी घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो