Maharashtra Crisis: सिर्फ एकनाथ शिंदे जाएंगे मुंबई, बाकी विधायक गोवा में ही रहेंगे, मंत्री पद को लेकर भाजपा से होगी चर्चा

By अनिल शर्मा | Published: June 30, 2022 01:01 PM2022-06-30T13:01:57+5:302022-06-30T13:09:46+5:30

 एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक बुधवार शाम को गुवाहाटी से तटीय राज्य गोवा में पहुंचने के बाद पणजी के पास दोना पावला स्थित एक पांच सितारा होटल में रुके हैं।

Maharashtra Crisis Eknath Shinde leave for Mumbai MLAs will stay in Goa BJP | Maharashtra Crisis: सिर्फ एकनाथ शिंदे जाएंगे मुंबई, बाकी विधायक गोवा में ही रहेंगे, मंत्री पद को लेकर भाजपा से होगी चर्चा

Maharashtra Crisis: सिर्फ एकनाथ शिंदे जाएंगे मुंबई, बाकी विधायक गोवा में ही रहेंगे, मंत्री पद को लेकर भाजपा से होगी चर्चा

Highlightsमुंबई के लिए निकलने से पहले एकनाथ शिंदे मीडिया से मुखातिब हुएशिंदे ने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर भाजपा से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई हैमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आवास सागर बंगले में बीजेपी कोर कमेटी की चल रही बैठक के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे कुछ ही देर में मुंबई के लिए निकलेंगे। शिंदे गोवा के एक होटल में अपने खेमे के विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 50 विधायकों का समर्थन है।

 मुंबई के लिए निकलने से पहले एकनाथ शिंदे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंन कहा कि सिर्फ वे ही मुंबई जाएंगे, बाकी विधायक गोवा में रहेंगे। उन्होंने कहा, ''विधायक अभी भी गोवा में हैं लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं।''

शिंदे ने इस दौरान कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक बुधवार शाम को गुवाहाटी से तटीय राज्य गोवा में पहुंचने के बाद पणजी के पास दोना पावला स्थित एक पांच सितारा होटल में रुके हैं। ये विधायक गुवाहाटी में पिछले आठ दिनों से डेरा डाले हुए थे। विधायक रात 9.45 बजे एक चार्टर्ड विमान से डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे और हवाई अड्डे से 30 किलोमीटर दूर होटल रवाना हुए।

 उधर उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फड़नवीस अपने आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने बुधवार देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे है कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन सकती है। 

Web Title: Maharashtra Crisis Eknath Shinde leave for Mumbai MLAs will stay in Goa BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे