लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी और अमित शाह को कहा धन्यवाद

By रुस्तम राणा | Updated: February 25, 2023 14:48 IST

सीएम शिंदे ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैं पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम 'धाराशिव' करना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का सपना था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिंदे ने कहा- औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलना एक ऐतिहासिक कदम हैसीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- यह हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का सपना थामहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया है

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम 'धाराशिव' रखने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया। सीएम शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलना एक ऐतिहासिक कदम है।

सीएम शिंदे ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैं पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम 'धाराशिव' करना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का सपना था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, "आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया है।"

सीएम शिंदे ने कहा, "आठ महीने पहले, महाराष्ट्र में यह नई गठबंधन सरकार सत्ता में आई थी। उसके बाद, कैबिनेट ने दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और विधायिका ने भी इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। यह एक ऐतिहासिक कदम है और यहां की जनता राज्य केंद्र सरकार के शुक्रगुजार हैं।"

गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने की मंजूरी दे दी है। केंद्र की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की।

उन्होंने 24 फरवरी को गृह मंत्रालय से राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव को दो पत्र ट्वीट किए। पत्रों में कहा गया है कि केंद्र को मध्य महाराष्ट्र के इन दो शहरों के नाम में बदलाव पर कोई आपत्ति नहीं है। फडणवीस ने फैसले के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 'जो वादा किया था, वह पूरा किया'।

औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करना शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-कांग्रेस सरकार का आखिरी कैबिनेट फैसला था, जो उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के विद्रोह के बाद पिछले जून में गिर गई थी। हालांकि शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार ने कैबिनेट के फैसले को रद्द कर दिया और नया फैसला लिया। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाहदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है