लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की सुरक्षा को लेकर तू-तू मैं-मैं?, संजय राउत और मंत्री गिरीश महाजन में वार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2024 05:36 IST

Maharashtra Chunav 2024: गिरीश महाजन ने संजय राउत पर पलटवार करते हुए कहा कि यह भी पूछ सकते हैं कि प्रधानमंत्री को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा क्यों मिली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर फड़नवीस पर कटाक्ष किया।डी. फड़नवीस को किससे खतरा है? वह राज्य के गृह मंत्री हैं। क्या इजराइल, यूक्रेन फड़नवीस पर हमला करने जा रहे हैं।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री फड़नवीस की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि फड़नवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई संभालती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता महाजन ने पुणे में संवाददाताओं को बताया, ‘‘खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद फड़नवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’ शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर फड़नवीस पर कटाक्ष किया।

राउत ने पूछा, ‘‘फड़नवीस को किससे खतरा है? वह राज्य के गृह मंत्री हैं। क्या उन्हें मुख्यमंत्री से खतरा है? गृह मंत्री कैसे अपनी सुरक्षा बढ़ा सकते हैं और आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित कमांडो बल को तैनात कर सकते हैं? क्या इजराइल, यूक्रेन फड़नवीस पर हमला करने जा रहे हैं।’’

महाजन ने राउत पर पलटवार करते हुए कहा कि राउत यह भी पूछ सकते हैं कि प्रधानमंत्री को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा क्यों मिली हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी सभी टिप्पणियां निरर्थक हैं। कोई पूछ सकता है कि उद्धव ठाकरे को सुरक्षा क्यों दी गई है।’’

इस मुद्दे पर राकांपा (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यदि सरकार को लगता है कि फड़नवीस को कोई खतरा है तो उसे इस पर ध्यान देना चाहिए। पवार ने कहा कि लेकिन यदि गृह मंत्री, जिन्हें पहले से ही उच्च सुरक्षा प्राप्त है, को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है तो इस बात की संभावना है कि मामला गंभीर है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024देवेंद्र फड़नवीससंजय राउतमुंबईविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी