लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के ने भाजपा कार्यालय में घुसकर मांगा वोट, सबको गले भी लगाया, देखें वीडियो

By फहीम ख़ान | Updated: November 12, 2024 17:52 IST

Maharashtra Chunav 2024: मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के और भाजपा के प्रवीण दटके के बीच सीधा मुकाबला है.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो खुद बंटी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है.भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते और गले लगते दिख रहे हैं. 'मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि विचारों से है.

नागपुरः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष बचे हैं और लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इसी बीच नागपुर शहर से सामने आए एक वीडियो से सबको हैरानी हो रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार बंटी शेल्के प्रचार के दौरान सीधे भाजपा कार्यालय में घुसकर वोट मांगते दिख रहे हैं. यह वीडियो खुद बंटी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. वह वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते और गले लगते दिख रहे हैं.

बंटी शेल्के और प्रवीण दटके के बीच सीधा मुकाबला

मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के और भाजपा के प्रवीण दटके के बीच सीधा मुकाबला है. बंटी भाजपा के जिस कार्यालय में वोट मांगने पहुंचे थे वह दटके का प्रचार कार्यालय था. वीडियो साझा कर बंटी ने एक्स पर लिखा है कि 'मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि विचारों से है.

चाहे मध्य नागपुर हो या पूरे नागपुर शहर का कोई भी नागरिक, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति या धर्म से हो, हर व्यक्ति मेरे लिए महत्वपूर्ण है. मेरा संकल्प है कि आपकी सेवा करूं.' बंटी का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर भी किया जा रहा है.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत