लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सहायक ने खुद तुड़वाया अपने बंगले का अवैध हिस्सा, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2021 18:55 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर ने अपने रत्नागिरी स्थित आवास को अवैध निर्माण के चलते खुद ही तुड़वा दिया है. सीएम उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर का ये आवास सी फेसिंग हाउस था.

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर ने अपने रत्नागिरी स्थित आवास को अवैध निर्माण के चलते खुद ही तुड़वा दिया है. सीएम उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर का ये आवास सी फेसिंग हाउस था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी द्वारा नार्वेकर पर अवैध निर्माण के आरोपों के साथ ही तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मानदंडों के उल्लंघन करने का भी आरोल पगाया था जिसके बाद मिलिंद नार्वेकर ने खुद ही अपने बंगले का अवैध निर्मित हिस्सा जेसीबी से तुड़वा दिया. 

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, शिवसेना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी ही सरकार की कार्रवाई की आशंका और शर्मिंदगी के डर से अपने बंगले का अवैध हिस्सा तुड़वा दिया. नार्वेकर ने कथित तौर पर दापोली के मुरुद में एक भूखंड पर 2,000 वर्ग फुट का समुद्र के सामने का बंगला बनाया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल जून महीने में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर, महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना से मंत्री अनिल परब और अन्य अधिकारियों के खिलाफ अवैध निर्माण की केंद्र सरकार और राज्य के पर्यावरण विभागों में शिकायत दर्ज करवाई थी. 

बीजेपी नेता किरीट सोमैया की इस शिकायत के बाद हाल ही में केंद्र सरकार और महाराष्ट्र के उच्च अधिकारियों की एक टीम ने साइट का दौरा किया था. वहीं इस घटना का किरीट सोमैया ने एक वीडियो ट्वीट कर इसका श्रेय लेते हुए कहा कि "हमने कर दिखाया. उन्होंने कहा, आज मैं घटना स्थल पर जाकर अवैध निर्माण को टूटते हुए देखूंगा. इसके साथ ही उन्होंने नार्वेकर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करने की भी बात कही है. 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनाKirit Somaiyaमुंबईरत्नागिरीratnagiri-ac
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप