लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुणे के मेट्रो रेल कारशेड से कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:48 IST

Open in App

महाराष्ट्र में पुणे के कोथरुड इलाके में स्थित मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को कथित तौर पर गोली लग गयी जबकि मौके से कुछ कारतूस बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक कोथरुड में पुणे मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को बुधवार की शाम को कथित तौर पर एक गोली लगी, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया । उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुणे मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत सोनावणे ने कहा, “कोथरुड के वनाज़ में हिल व्यू पार्क कार डिपो में ईटीओ भवन की छत पर बुधवार को कुछ कारतूस मिले, एक गोली परिसर में काम करने वाले मजदूरों में से एक को लगी। हमने पुणे पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है।“ इस बीच, कोथरुड पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कारतूस बरामद होने की घटना पुष्टि करते हुए कहा कि इसको लेकर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, पुणे मेट्रो को वर्चुअली किया उद्घाटन

भारतमहाराष्ट्र : पुणे के मेट्रो रेल कारशेड से कारतूस बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष