लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नासिक-चंद्रपुर महानगर पालिका में BJP की सत्ता खतरे में! पार्षदों को 'पिकनिक' पर भेजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2019 08:01 IST

बीजेपी ने सभी नगरसेवकों को 'पिकनिक' पर रवाना कर दिया. लेकिन 7 नगरसेवकों ने इस पिकनिक पर जाने से इनकार कर दिया,

Open in App
ठळक मुद्देनासिक में महापौर पद के लिए 22 नवंबर को चुनाव होने जा रहा है. नासिक मनपा में शिवसेना 'महा शिवआघाड़ी' बनाने की तैयारी कर रही है.

नासिक और चंद्रपुर महानगरपालिका में भाजपा की सत्ता पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है. मनपा में बहुमत होने के बावजूद भाजपा को महापौर पद के आगामी चुनाव में विपक्षी गठबंधन चुनौती दे रहा है और इसके चलते भाजपा के अधिकांश नगरसेवकों को आज 'पिकनिक' पर भेज दिया गया है.

नासिक में महापौर पद के लिए 22 नवंबर को चुनाव होने जा रहा है. 122 सदस्यीय मनपा में भाजपा के 65 नगरसेवक हैं और पार्टी यहां बहुमत में है. लेकिन राज्य में बन रहे नए राजनीतिक समीकरणों के कारण यहां भी परिदृश्य बदलता नजर आ रहा है. नासिक मनपा में शिवसेना 'महा शिवआघाड़ी' बनाने की तैयारी कर रही है.

मनपा में शिवसेना के 34, कांग्रेस-राकांपा के 12, मनसे के 5, निर्दलीय 3 और रिपाइ (आ) का एक नगरसेवक है. इन नगरसेवक की कुल संख्या 55 होती है. इसके चलते भाजपा के 6 नगरसेवकों के दलबदल करने पर या चुनाव में अनुपस्थित रहने पर उसके हाथ से सत्ता जा सकती है. पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी नगरसेवकों को 'पिकनिक' पर रवाना कर दिया. लेकिन 7 नगरसेवकों ने इस पिकनिक पर जाने से इनकार कर दिया, जिससे भाजपा में खलबली मच गई है.

सूत्रों के अनुसार, ये सभी नगरसेवक पूर्व विधायक बालासाहब सानप के समर्थक हैं. सानप को हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था. सानप अब शिवसेना में हैं. 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?