लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: भाजपा के 259 और एकनाथ शिंदे गुट समर्थित 40 प्रत्याशी सरपंच चुने गए, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 21:55 IST

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट द्वारा समर्थित 40 उम्मीदवार सरपंच चुने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवनिर्वाचित सरपंचों में से 50 प्रतिशत से अधिक शिंदे-भाजपा गठबंधन के समर्थित उम्मीदवार हैं। शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री हैं। ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों ने आज शिंदे-फड़नवीस सरकार में महाराष्ट्र के विश्वास की पुष्टि की है।

नागपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा समर्थित 259 उम्मीदवार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट समर्थित 40 प्रत्याशी सरपंच चुने गए हैं। राज्य के 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायतों के चुनाव रविवार को हुए थे और इसमें 76 फीसदी मतदान हुआ था।

यह चुनाव गैर-दलगत आधार पर हुए थे और सोमवार को मतगणना हुई। ग्राम पंचायतों के चुनाव के अलावा, ग्राम सरपंचों के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव भी हुए। बावनकुले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा समर्थित 259 उम्मीदवार सरपंच चुन लिए गए हैं। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट द्वारा समर्थित 40 उम्मीदवार सरपंच चुने गए हैं।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, नवनिर्वाचित सरपंचों में से 50 प्रतिशत से अधिक शिंदे-भाजपा गठबंधन के समर्थित उम्मीदवार हैं। बावनकुले ने कहा, "ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों ने आज शिंदे-फड़नवीस सरकार में महाराष्ट्र के विश्वास की पुष्टि की है।" शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है