नगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 14:48 IST2025-12-11T14:47:24+5:302025-12-11T14:48:15+5:30

भाजपा के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल - भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Maharashtra BJP President Ravindra Chavan met Amit Shah before municipal elections information discussion CM Devendra Fadnavis Deputy CM Eknath Shinde | नगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

file photo

Highlightsमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चुनाव तैयारियों को लेकर हुई चर्चा के बाद हुआ।सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान शाह को फडणवीस और शिंदे के बीच हुई चर्चा की संक्षिप्त जानकारी दी गई।नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति के घटक दलों को कुछ स्थानों पर एक-दूसरे से कड़ी टक्कर मिली।

नागपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि चव्हाण ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में शाह के साथ देर रात बैठक की। इस दौरान उन्होंने शाह को राज्य में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख का यह दौरा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चुनाव तैयारियों को लेकर हुई चर्चा के बाद हुआ।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान शाह को फडणवीस और शिंदे के बीच हुई चर्चा की संक्षिप्त जानकारी दी गई। भाजपा के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल - भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में दो दिसंबर को हुए विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति के घटक दलों को कुछ स्थानों पर एक-दूसरे से कड़ी टक्कर मिली।

कुछ क्षेत्रों में तो सत्तारूढ़ सहयोगियों के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। निर्वाचन अधिकारियों ने अब तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका समेत विभिन्न नगर निकायों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक संपन्न होने हैं।

Web Title: Maharashtra BJP President Ravindra Chavan met Amit Shah before municipal elections information discussion CM Devendra Fadnavis Deputy CM Eknath Shinde

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे