लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस बोले-हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं, एक दिन कराची हिन्दुस्तान का हिस्सा होगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2020 16:40 IST

मुंबई में शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मिठाई की एक दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटाने के लिए कहने के घटनाक्रम पर फड़नवीस ने कहा, ‘‘हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता फड़नवीस ने यह बात तब कही, जिसमें एक शिवसेना कार्यकर्ता ने मिठाई की दुकान के नाम से कराची हटाने को कहा था। यह पाकिस्तानी शहर का नाम है। महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना ने हालांकि इस मांग से स्वयं को अलग कर लिया।उपनगरीय बांद्रा स्थित ‘कराची स्वीट्स’ के मालिक से दुकान का नाम बदलकर कुछ और करने के लिए कहता दिख रहा है।

मुंबईः महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हम अखंड भारत में विश्वास करते हैं। मुंबई में शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मिठाई की एक दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटाने के लिए कहने के घटनाक्रम पर फड़नवीस ने कहा, ‘‘हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।’’

भाजपा नेता फड़नवीस ने यह बात तब कही, जिसमें एक शिवसेना कार्यकर्ता ने मिठाई की दुकान के नाम से कराची हटाने को कहा था। यह पाकिस्तानी शहर का नाम है। महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना ने हालांकि इस मांग से स्वयं को अलग कर लिया।

शिवसेना कार्यकर्ता नितिन नंदगांवकर फेसबुक पर साझा किये गए एक वीडियो क्लिप में उपनगरीय बांद्रा स्थित ‘कराची स्वीट्स’ के मालिक से दुकान का नाम बदलकर कुछ और करने के लिए कहता दिख रहा है। वीडियो क्लिप में वह दुकान के मालिक से यह कहता सुना गया कि वह अपनी दुकान का नाम अपने पिता या दादा के नाम पर कर ले।

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बाद में ट्वीट किया कि कराची बेकरी और कराची स्वीट दुकान पिछले 60 वर्षों से मुंबई में चल रही हैं, और ‘‘उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है।’’ राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अब उनके नाम बदलने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है। उनका नाम बदलने की मांग शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।’’

नंदगांवकर ने कहा, ‘‘मुंबई में कराची नाम का इस्तेमाल नहीं करो..हमें कराची नाम से परेशानी है। हमारा जवान भाईदूज पर शहीद हो गया। पाकिस्तान आतंकवादियों का एक देश है।’’ नंदगांवकर ने मालिक से कहा कि वह उसे दुकान का नाम बदलने के लिए समय देंगे।

वीडियो क्लिप में नंदगांवकर ने कहा कि सभी साइनबोर्ड से ‘कराची’ शब्द 15 दिन में हटा लिया जाना चाहिए। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में शिवसेना पर उसके एक कार्यकर्ता द्वारा दुकान के मालिक को ‘‘धमकाने’’ को लेकर निशाना साधा और मुंबई पुलिस से इस पर संज्ञान लेने के लिए कहा।

टॅग्स :मुंबईशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारपाकिस्तानसंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर