लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रात नौ बजे होगी भाजपा की कोर समिति की बैठक, लिया जाएगा अहम फैसला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 26, 2019 13:30 IST

अब तक के घटनाक्रम में सभी दल अपने पास विधायकों के पर्याप्त संख्याबल का दावा करते रहे हैं। बीजेपी के दावे के मुताबिक, डेढ़ सौ से ज्यादा विधायक उसके साथ है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के बदले सियासी समीकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज (26 नवंबर) को रात नौ बजे अपनी कोर समिति की बैठक बुलाई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शक्ति परीक्षण को लेकर सुनाए गए आदेश को बीजेपी ने अपने लिए झटका मानने से इनकार किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में कल (27 नवंबर) को बहुमत साबित कराए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मौजूदा सियासी समीकरण बदल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया था लेकिन शिवसेना की अगुवाई में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन ने अपनी मांग पर शीर्ष अदालत में कामयाबी पाई। बदले सियासी समीकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज (26 नवंबर) को रात नौ बजे अपनी कोर समिति की बैठक बुलाई है। बीजेपी नेता राव साहब दानवे ने यह जानकारी दी।

राव साहब दानवे ने कहा, ''हम बहुमत साबिक करेंगे। आज रात 9 बजे मुंबई के गारवेयर क्लब में बीजेपी विधायक बैठक में शामिल होंगे।''

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शक्ति परीक्षण को लेकर सुनाए गए आदेश को बीजेपी ने अपने लिए झटका मानने से इनकार किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बहुमत साबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला पार्टी के लिये झटका नहीं है और इससे सदन में सभी दलों की स्थिति को स्पष्ट हो जाएगी।

बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, ‘‘संविधान के मामले में कोई भी न्यायिक फैसला किसी राजनीतिक दल के लिए झटका नहीं हो सकता है। न्यायिक आदेश संविधान को मजबूत बनाते हैं।’’

वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “हम शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं और हम यह करके दिखाएंगे।” 

अब तक के घटनाक्रम में सभी दल अपने पास विधायकों के पर्याप्त संख्याबल का दावा करते रहे हैं। बीजेपी के दावे के मुताबिक, डेढ़ सौ से ज्यादा विधायक उसके साथ है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है। 

बीजेपी को एनसीपी नेता अजित पवार ने समर्थन देकर अल्पमत की सरकार बनाने में सहयोग किया। एनसीपी के पास 54 विधायक हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दावे के मुताबिक, उसके ज्यादातर विधायक अजित पवार खेमे से वापस उनके पास लौट आए हैं और शिवसेना, कांग्रेस मिलाकर गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या है। 

फिलहास सबकी निगाहें कल शाम बजे के लिए टिकी हैं जब महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए