लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा नेता आशीष शेलार के खिलाफ मामला दर्ज, मुंबई की मेयर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: December 9, 2021 08:05 IST

पिछले हफ्ते पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेलार ने वर्ली में सिलेंडर विस्फोट के पीड़ितों तक पहुंचने में कथित देरी के लिए मेयर को फटकार लगाई थी। उन्होंने पूछा था कि क्या पेडनेकर 72 घंटे से सो रही हैं। 'सोना' शब्द के इस्तेमाल पर सत्तारूढ़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपभारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।शेलार ने पूछा था कि क्या पेडनेकर 72 घंटे से सो रही हैं।

मुंबई:मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बुधवार रात भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेलार ने वर्ली में सिलेंडर विस्फोट के पीड़ितों तक पहुंचने में कथित देरी के लिए मेयर को फटकार लगाई थी। उन्होंने पूछा था कि क्या पेडनेकर 72 घंटे से सो रही हैं। 'सोना' शब्द के इस्तेमाल पर सत्तारूढ़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

मंगलवार को पेडनेकर और शिवसेना की कई महिला पार्षदों ने मुंबई पुलिस प्रमुख से मुलाकात कर शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जबकि राज्य महिला आयोग ने भी शेलार के बयान पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना की नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ए) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच करेगी।

शेलार ने ट्वीट किया कि मैंने मुंबई पुलिस के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले जी को तथ्यों के हेरफेर का विरोध करने और सत्ता पक्ष के तत्वों द्वारा मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के दबाव के खिलाफ पत्र लिखा है!

पिछले सप्ताह बीडीडी चॉल में सिलेंडर विस्फोट के बाद पिछले सप्ताह पिता और उसके चार महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। उनका इलाज के लिए नायर अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईशिव सेनाBJPबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो