लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को झटका, चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को दिया 'शिवसेना' और इसके चिह्न 'धनुष-बाण' पर वास्तविक अधिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2023 21:34 IST

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और पार्टी का प्रतीक "धनुष और बाण" एकनाथ शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे का पार्टी के नाम और धनुष-बाण के चुनाव चिन्ह पर दावे को आयोग ने दी हरी झंडी आयोग ने कहा- पार्टी का नाम "शिवसेना" और प्रतीक "धनुष बाण" एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगाचुनाव आयोग के फैसले के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा, हमें चिंता नहीं

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना गुट की शुक्रवार को बड़ी जीत हुई है, जबकि ठाकरे गुट को तगड़ा झटका मिला है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' पार्टी पर और इसके सिंबल 'धनुष-बाण' पर वास्तविक अधिकार शिवसेना गुट को दिया है।

आयोग ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और पार्टी का प्रतीक "धनुष और बाण" एकनाथ शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाएगा। महाराष्ट्र की शिवसेना में उनके तख्तापलट के करीब आठ महीने बाद एकनाथ शिंदे का पार्टी के नाम और धनुष-बाण के चुनाव चिन्ह पर दावे को चुनाव आयोग ने हरी झंडी दी है। 

चुनाव आयोग के फैसले के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा, "हमें चिंता नहीं है। हम एक नए प्रतीक के साथ लोगों के पास जाएंगे।" 

जून में उनके विद्रोह के बाद दोनों पक्ष पार्टी की पहचान के लिए लड़ रहे हैं। हालांकि बाद में, चुनाव आयोग ने शिवसेना के धनुष-बाण चिन्ह को जब्त कर लिया और शिंदे गुट को 'दो तलवारें और ढाल' चिन्ह आवंटित किया गुट और उद्धव को 'धधकती मशाल' चिन्ह आवंटित किया गया था। वहीं आयोग द्वारा शिंदे गुट की शिवसेना को 'बालासाहेबांची शिवसेना' नाम दिया गया था। वहीं ठाकरे गुट को 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम दिया था।

पिछले साल नवंबर में ठाकरे ने दिल्ली हाई कोर्ट से चुनाव आयोग को खारिज करने का अनुरोध किया था। हालांकि, याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था। पिछले महीने, शिंदे और ठाकरे के नेतृत्व वाले गुटों ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपने दावों के समर्थन में अपने लिखित बयान दर्ज किए थे।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रशिव सेनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'