लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बीड में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका, पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, मौत, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2020 20:50 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गई है और उसे नांदेड जिले से गिरफ्तार किया गया है।महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी और वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी।महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका और उसे जलाने का प्रयास किया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गई है और उसे नांदेड जिले से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया। उन्होंने बताया कि महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी और वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी।

बीड जिले के नेकनुर थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों जिले के यलंब घाट स्थित एक सुनसान स्थान पर रुके जहां आरोपी ने महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मरने वाली महिला के उम्र के बारे में नहीं बताया। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात के बाद तीन बजे की है और पुलिस को अगले दिन दोपहर में घटना की जानकारी मिली।

उसे दोपहर करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को महिला का बयान दर्ज किया, लेकिन उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि उस पर हमला क्यों किया गया। बाद में उसकी मृत्यु हो गयी।’’ अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की ​संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइममुंबईमहाराष्ट्रबीडक्राइम न्यूज हिंदीउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?