लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर में भीख मांगने पर लगा प्रतिबंध, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2023 15:24 IST

धारा 144 के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर चार से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा का ऐलान भी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगने पर लगी रोक सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 के तहत भिखारी नहीं हो सकते इकट्ठा नागपुर पुलिस ने लोगों को हो रही दिक्कतों की वजह से उठाया ये कदम

नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में भिखारियों द्वारा भीख मांगने पर रोक लगाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को नागपुर पुलिस ने भिखारियों को शहर के यातायात चौराों पर इकट्ठा होने और अनधिकृत रूप फुटपाथ पर कब्जा करने पर रोक लगा दी है। ऐसा पहली बार है जब पुलिस प्रशासन ने भिखारियों के सार्वजनिक स्थान पर भीख मांगने पर रोक लगाई है।

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि भिखारियों द्वारा मोटर चालकों और अन्य राहगीरों को परेशान करने, यातायात और पैदल चलने वालों के लिए बाधा पैदा करना और उपद्रव करने की घटनाओं के मद्देनजर इस आदेश को जारी किया जा रहा है। 

धारा 144 लागू

भिखारियों के भीख मांगने पर रोक लगाने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी की गई है। ये धारा पुलिस आयुक्त को उपद्रव और खतरे की आशंका के तत्काल मामलों से निपटने के लिए निर्देश जारी करने का अधिकार देती है।

धारा 144 के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर चार से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा का ऐलान भी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों को एक महीने या छह महीने की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। 

नागपुर पुलिस ने कहा कि आदेश का उद्देश्य जनता के लिए उपद्रव और खतरे के मामलों को रोकना और नागपुर में सुचारू यातायात प्रवाह और पैदल चलने वालों की आवाजाही को बनाए रखना है। जानकारी के अनुसार, धारा 144 के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों, घरों, शादी समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में उगाही करने के लिए जाने से रोकने के लिए किया गया है। 

आदेश में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वैच्छिक दान और निमंत्रण की अनुमति होगी, और वे आजीविका और जीवन के अधिकार के रूप में घर के मालिकों या आयोजकों की सहमति से इसमें शामिल हो सकते हैं या प्रदर्शन कर सकते हैं। ट्रांसजेंडर बनकर उगाही करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। 

गौरतलब है कि ट्रैफिक सिग्नल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भिखारियों द्वारा उन्हें होने वाली असुविधा, परेशानी और डराने-धमकाने को लेकर लोग लगातार पुलिस से शिकायत कर रही थी। लगातार इन शिकायतों के मिलने के बाद पुलिस ने इतना बड़ा कदम उठाया है। 

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?