लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Vice Speaker: अजित पवार के सहयोगी अन्ना बनसोडे उपाध्यक्ष बने?, महायुती ने महाअघाड़ी को नहीं दिया पद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 15:44 IST

Maharashtra Assembly Vice Speaker: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (भाजपा), उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजित पवार तथा विपक्षी नेताओं सहित राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बनसोडे को उनकी सीट तक पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देबनसोडे के निर्वाचन का प्रस्ताव पवार ने पेश किया।भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया।बनसोडे पुणे के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

Maharashtra Assembly Vice Speaker: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक अन्ना बनसोडे बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। तीन बार के विधायक बनसोडे उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार के करीबी हैं। बनसोडे के निर्वाचन का प्रस्ताव पवार ने पेश किया और भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया।

प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि बनसोडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (भाजपा), उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजित पवार तथा विपक्षी नेताओं सहित राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बनसोडे को उनकी सीट तक पहुंचाया। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले बनसोडे पुणे के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी