लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्षः भाजपा के कथोरे के सामने "बागी" BJP के नाना पटोले, रविवार को चुनाव

By भाषा | Updated: November 30, 2019 20:30 IST

सत्तारूढ़ गठबंधन ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। 288 सदस्यीय विधानसभा में करीब 169 विधायकों ने विश्वासमत प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया, जबकि के 105 विधायक वाकआउट कर गये।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यक्ष पद के लिये चुनाव रविवार को होगा। ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ तीन पार्टियों- शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा-का गठबंधन है।कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने कहा, ‘‘नाना पटोले स्पीकर के चुनाव में हमारे उम्मीदवार हैं।’’

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए कांग्रेस ने अपने विधायक नाना पटोले को ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भाजपा ने किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया है।

अध्यक्ष पद के लिये चुनाव रविवार को होगा। ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ तीन पार्टियों- शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा- का गठबंधन है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। 288 सदस्यीय विधानसभा में करीब 169 विधायकों ने विश्वासमत प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया, जबकि के 105 विधायक वाकआउट कर गये।

कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने कहा, ‘‘नाना पटोले स्पीकर के चुनाव में हमारे उम्मीदवार हैं।’’ पटोले विदर्भ के सकोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ठाणे जिला स्थित मुरबाद से पार्टी के विधायक कथोरे उसके उम्मीदवार होंगे। पटोले ने निर्विरोध चुने जाने की आशा जताई है।

कांग्रेस नेता ने संवाददातओं से कहा, ‘‘उनके (भाजपा के) पास लोकतंत्र में (उम्मीदवार उतारने का) अधिकार है। लेकिन महाराष्ट्र में यह परंपरा है कि स्पीकर का चुनाव निर्विरोध होता है। हमें उम्मीद है कि यह परंपरा जारी रहेगी।’’ पटोले और कथोरे, दोनों ही चौथी बार विधायक चुने गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पटोले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये थे और उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि, पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ मतभेदों के बाद दिसंबर 2017 में भगवा पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में लौट आये।

कथोरे 2002 में ठाणे जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वह 2004 में ठाणे जिले के अंबरनाथ से पहली बार राकांपा के टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने मुरबाद सीट से 2009,2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की।

उन्होंने 2014 और 2019 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। गौरतलब है कि राकांपा विधायक दिलीप वाल्से पाटिल शुक्रवार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किये गये। उन्हें भाजपा विधायक कालिदार कोलांबकर की जगह नियुक्त किया गया, जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में इस पर नियुक्त किया गया था। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ गठबंधन का नेता चुना गया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए