लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly polls: महाराष्ट्र में सब ठीक बा!, ‘बेकार मंत्री’ चव्हाण, कदम ने कहा, फड़नवीस का पलटवार-क्या शिवसेना नेता की टिप्पणियां महायुति गठबंधन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 16:41 IST

Maharashtra Assembly polls: पूर्व मंत्री रामदास कदम ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों से गुजरने वाले मुंबई-गोवा राजमार्ग पर अधूरे काम को लेकर चव्हाण पर कटाक्ष किया।

Open in App
ठळक मुद्दे14 साल के इंतजार के बाद तो भगवान राम का भी वनवास खत्म हो गया था।मुंबई-गोवा राजमार्ग पर समस्याएं जस की तस हैं। देवेंद्र फड़नवीस को चव्हाण से इस्तीफा मांगना चाहिए।

Maharashtra Assembly polls: शिवसेना नेता रामदास कदम ने मुंबई-गोवा राजमार्ग की खराब स्थिति को लेकर सोमवार को भाजपा नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री रविंद्र चव्हाण को ‘बेकार मंत्री’ करार दिया। इस पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सवाल उठाया कि क्या रामदास की टिप्पणियां महायुति गठबंधन के सिद्धांतों के अनुरूप है। ठाणे में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री रामदास कदम ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों से गुजरने वाले मुंबई-गोवा राजमार्ग पर अधूरे काम को लेकर चव्हाण पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, ‘‘14 साल के इंतजार के बाद तो भगवान राम का भी वनवास खत्म हो गया था, लेकिन मुंबई-गोवा राजमार्ग पर समस्याएं जस की तस हैं। हम आज भी अच्छी सड़कों से वंचित हैं। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री रविंद्र चव्हाण पूरी तरह से बेकार जान पड़ते हैं। गठबंधन में होने के बावजूद मेरा खुले तौर पर मानना ​​है कि देवेंद्र फड़नवीस को चव्हाण से इस्तीफा मांगना चाहिए।’’

उन्होंने समीक्षा बैठकों और दौरों के उद्देश्य पर भी सवाल उठाया, जब सड़कों की हालत में अब भी सुधार नहीं हुआ है। शिवसेना नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फड़नवीस ने कहा,‘सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणी करते समय रामदास कदम किस गठबंधन सिद्धांत का पालन कर रहे हैं। हमारे साथ आंतरिक रूप से अपनी चिंताओं को उठा सकते थे। फिर भी, मैं उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करूंगा।’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मुंबईदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?