लाइव न्यूज़ :

Maharashtra polls 2024: दिल्ली के सामने झुक रहे हैं सीएम शिंदे, ठाकरे ने कहा- कार्यकर्ता ‘वाघ-नख’ हैं और “अब्दाली” से नहीं डरते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 19:04 IST

Maharashtra Assembly polls chunav 2024: सरकार पर अक्टूबर में होने वाले चुनावों से महीनों पहले प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ की घोषणा करके मतदाताओं को "रिश्वत" देने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Assembly polls chunav 2024: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।Maharashtra Assembly polls chunav 2024: शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का संघर्ष अलग था।Maharashtra Assembly polls chunav 2024: अपना पैसा है, आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।

Maharashtra Assembly polls chunav 2024: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर दिल्ली के सामने झुकने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उन लोगों के खिलाफ लड़ाई है जो राज्य से नफरत करते हैं। शिंदे के गढ़ ठाणे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर अक्टूबर में होने वाले चुनावों से महीनों पहले अपनी प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ की घोषणा करके मतदाताओं को "रिश्वत" देने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि यह उनका अपना पैसा है, लेकिन उन्हें आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। ठाकरे ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख शिंदे पर हमला करते हुए कहा, “वे दिल्ली के सामने झुक रहे हैं।” उन्होंने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का संघर्ष दिल्ली के सामने झुकने से इनकार करने के लिए था।

ठाकरे ने कहा, “राज्य विधानसभा की लड़ाई उन लोगों के साथ होगी जो महाराष्ट्र से नफरत करते हैं।” इससे पहले जब ठाकरे यहां गडकरी रंगायतन सभागार में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक के लिए पहुंचे तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उनके काफिले पर टमाटर और गोबर फेंका।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान इस घटना का कोई उल्लेख न करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनके ‘वाघ-नख’ हैं और वह “अब्दाली” से नहीं डरते। हाल ही में उद्धव ठाकरे ने भाजपा नेता अमित शाह को “अहमद शाह अब्दाली” करार दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री ने ठाकरे पर “औरंगजेब फैन क्लब” का प्रमुख होने का आरोप लगाया था।

कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा, “मेरे शिवसैनिक मेरे ‘वाघ-नख’ हैं, मुझे अब्दाली से कोई डर नहीं है।” ‘वाघ-नख’ या बाघ-पंजा एक हाथ से पकड़ा जाने वाला हथियार है। कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए किया था। यह हथियार वर्तमान में सतारा के एक संग्रहालय में रखा गया है।

वहीं मुंबई में वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समुदाय के कम से कम 10 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने संभावित टकराव को टाल दिया, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने विधेयक पर अपनी पार्टी के रुख को स्पष्ट करने की मांग करते हुए ठाकरे के खिलाफ नारे लगाए। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ता दोपहर में 'मातोश्री' के बाहर एकत्र होने लगे।

उद्धव की पार्टी के एक नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को भाजपा ने भेजा था। अधिकारी ने बताया कि जिन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है उनमें से कई कुर्ला इलाके के निवासी हैं। नोटिस देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा और कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरे सरकारनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेअमित शाहएकनाथ शिंदेBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत