लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले शिवसेना के पूर्व विधायक के घर पर हमला

By भाषा | Updated: October 17, 2019 12:37 IST

Harshvardhan Jadhav: शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन जाधव के औरंगाबाद स्थित घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया और खिड़कियों और कार के कांच को क्षतिग्रस्त कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन जाधव के घर पर अज्ञात लोगों ने किया पथरावहर्षवर्द्धन जाधव ने एक चुनावी रैली में उद्धव ठाकरे के खिलाफ की थी टिप्पणी

औरंगाबाद: शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन जाधव के महाराष्ट्र के औरंगाबद जिले स्थित आवास पर बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। गौरतलब है कि जाधव ने एक चुनावी रैली में उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणियां की थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमला देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। इसमें उनके घर की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार को भी नुकसान पहुंचा है।

हमले के वक्त घर में जाधव की पत्नी और दो बेटे मौजूद थे। राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में जाधव औरंगाबाद के कन्नड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को यहां एक रैली में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार को शिवसेना में शामिल करने को लेकर ठाकरे के बारे में कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। सत्तार जिले की सिलोड विधानसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार हैं।

जाधव की कथित टिप्पणियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना के कुछ नाराज कार्यकर्ता बुधवार शाम सिडको थाने पहुंचे और उन्होंने जाधव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद, देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने उनके आवास पर पत्थर फेंके और कार तथा खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बाबत जाधव की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है।

संजना जाधव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमारे घर पर हमला करने वाले लोग ‘जय भवानी’, ‘जय शिवाजी’ के नारे लगा रहे थे।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाधव के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जिले में उनके एक अन्य घर पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष जाधव ने मराठा, धनगर और मुस्लिम समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

फिर उन्होंने शिव स्वराज्य बहुजन पक्ष नाम का अपना अलग दल बनाया था। इस बीच शिवसेना के जिला अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण पार्टी के कार्यकर्ता जाधव से नाराज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के बाद हम उन्हें सबक सिखाएंगे।’’

दानवे ने यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि जाधव के आवास पर हमला करने वाले लोग कौन थे। 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?