लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे समेत बीजेपी-शिवसेना सरकार के छह मंत्रियों को जनता ने दिखाया बाहर का रास्ता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 08:03 IST

BJP, Shiv Sena Ministers: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार के छह मंत्री चुनाव हार गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा-शिवसेना सरकार के छह मंत्री हारेइसमें परली सीट से पंकजा मुंडे की हार सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही

मुंबई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्र के दर्जनभर से अधिक मंत्रियों ने राज्य में धुआंधार प्रचार किया। इसके बावजूद युति सरकार के छह दिग्गज मंत्रियों को जनता ने घर का रास्ता दिखा दिया है। 

इन नेताओं में पार्टी की दिग्गज नेता और ग्राम विकास मंत्री पंकजा मुंडे, कृषि मंत्री अनिल बोंडे और शिवसेना नेता मत्स्य एवं पशु संवर्धन मंत्री अर्जुन खोतकर की हार चौंकाने वाली है। इसे दोनों दलों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

फड़नवीस सरकार के छह मंत्री चुनाव हारे 

परली सीट से पंकजा मुंडे को उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने पराजित किया। परली सीट को पंकजा मुंडे का गढ़ माना जाता है। कहा जा रहा है कि धनंजय मुंडे की जीत का जिले की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा। राज्य के कृषि मंत्री अनिल बोंडे की हार भी भाजपा के लिए झटका है। 

बोंडे मोर्शी सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। लगातार तीन बार इस सीट से जीतने के बाद वे चौथी बार इस सीट से जीत की उम्मीद से मैदान में उतरे थे। कहा जा रहा था कि वे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

इसी तरह आदिवासी विकास राज्यमंत्री डॉ. परिणय फुके को साकोली में कांग्रेस के नाना पटोले ने पराजित किया। भाजपा नेता और राज्य के पानी आपूर्ति मंत्री बबनराव लोणीकर भी जालना जिले की परतूर-मंठा सीट से हार गए। पुरंदर सीट से शिवसेना नेता और राज्य के जलसंधारण राज्यमंत्री शिवतारे को कांग्रेस के संजय जगताप ने हराया।

टॅग्स :पंकजा मुंडेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?