लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: इस सीट पर एकदूसरे के खिलाफ प्रचार में उतरे फड़नवीस, उद्धव ठाकरे, इस वजह से आमने-सामने हुई बीजेपी-शिवसेना

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 17, 2019 08:34 IST

Kankavli seat: सिंधुगढ़ जिले की कणकवली सीट पर बीजेपी और शिवसेना एकदूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं, बीजेपी ने दिया है नारायण राणे के बेटे को टिकट

Open in App
ठळक मुद्देसिंधुगढ़ जिले की कणकवली सीट पर बीजेपी-शिवसेना एकदूसरे के खिलाफ प्रचार में उतरेइस सीट से बीजेपी ने पूर्व शिवसैनिक नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को दिया है टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भले ही शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन एक ऐसी भी सीट है, जहां दोनों पार्टियां एकदूसरे के खिलाफ प्रचार कर रही हैं। 

सिंधुगढ़ जिले की कणकवली (Kankavli) सीट पर जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया तो वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ सेना के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। 

बीजेपी ने कणकवली सीट पर शिवसेना के पूर्व नेता और मुख्यमंत्री रहे नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को उतारा है, जो पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 

राणे ने हाल ही में अपनी पार्टी स्वाभिमान पक्ष का बीजेपी में विलय किया है। शिवसेना ने इस सीट से नितेश राणे के खिलाफ नारायण राणे के करीबी सहयोगी रहे सतीश सावंत को उतारा है। नारायण राणे और शिवसेना को एकदूसरे का कट्टर विरोधी माना जाता है। 

उद्धव ने बिना नाम लिए नारायण राणे को कहा 'विश्वासघाती'

उद्धव ने बुधवार को बीजेपी के खिलाफ इस सीट पर अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा, 'गठबंधन के बावजूद, मैं यहां सेना उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने आया हूं। अगर बीजेपी ने एक निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता को टिकट दिया होता, तो मैं उसके प्रचार के लिए आता।'

ठाकरे ने कहा, 'मैं यहां बीजेपी की आलोचना करने नहीं आया हूं। मैं अपनी पार्टी में ये प्रतिशोधी रवैया नहीं चाहता हूं लेकिन बीजेपी में भी इसे नहीं चाहता हूं। वे (राणे) पीठ में छुरा घोंपने के लिए जाने जाते हैं।'

पूर्व सीएम नारायण राणे को 2005 में उद्धव ठाकरे के पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने ठाकरे के अधिकारों के खिलाफ विद्रोह करने के लिए पार्टी से निकाल दिया था। 

नारायण राणे इसके बाद कांग्रेस से जुड़ गए थे, लेकिन 2017 में उससे अलग होकर महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नामक एक अलग पार्टी बनाई। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में अपने बेटे नितेश को कणकवली से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर लिया है।

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने भी मंगलवार को कणकवली में बीजेपी उम्मीदवार नितेश राणे के पक्ष में प्रचार करते हुए उनकी शानदार जीत की उम्मीद जताई थी।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावकंकवलीkankavli-ac
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा