लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को कहा 'ड्रामा कंपनी', कांग्रेस पर भी किए तीखे वार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 18, 2019 09:26 IST

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की चुनावी रैली में बीजेपी पर साधा निशानाओवैसी ने मोदी और फड़नवीस को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा

ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान गुरुवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला और उसे एक 'सफल नाटक कंपनी' करार दिया।

ओवैसी ने बुलढाणा में आयोजित एक रैली में कहा, 'जब हमने बीजेपी से पूछा कि आपने कितनी नौकरियां दीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि अगर हम सरकार बनाते हैं तो एक करोड़ नौकरियां देंगे, क्या आखिरी पांच सालों से मेंहदी लगाकर बैठे थे क्या?' आपको नौकरियां देने से किसने रोका था। आपको नौकरियां देनी थी, लेकिन आपने नहीं दी।

ओवैसी ने मोदी, बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, 'मोदी ने कहा था कि मुझे चौकीदार बना दो मैं हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा, लेकिन 15 लाख रोजगार भी नहीं पैदा किए गए। आप बताइए हम किस पर भरोसा करें।' 

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी इसलिए ताकतवर हो गई है क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है और उसमें अब लड़ाई का जज्बा नहीं बचा है। 

ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, 'ये ड्रामा कंपनी (बीजेपी) इसलिए सफल है क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है और खत्म होने की कगार पर है। इसमें अब लड़ाई का और जज्बा नहीं बचा है। वो कहां थी जब इंदिरा गांधी द्वारा बनाए गए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) को मोदी सरकार ने और कड़ा और गंदा बना दिया।'

ओवैसी ने इस कानून की आलोचना करते हुए कहा कि किसी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी क्योंकि उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा और इस कानून में कांग्रेस ने भी बीजेपी का साथ दिया है। 

आंतकवाद के नाम पर अब एक लिस्ट लाई जाएगी। किसी का नाम उस पर लिखा जाएगा और उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी और वह कोर्ट भी नहीं जा पाएगा। कोर्ट उसे आतंकी घोषित कर देगा। ऐसा कानून लाया गया और कांग्रेस ने इसका समर्थन किया। 

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी और एआईएमएम चुनाव मैदान में हैं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है