लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: महा विकास आघाड़ी को चेतावनी, कम सीट दी तो छोड़ देंगे साथ!, शरद पवार ने भरी हुंकार, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे रहे सतर्क?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2024 12:01 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने पुणे शहर और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और विधायकों और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ भी एक बैठक की थी।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Assembly Elections 2024: राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार को उद्धृत करते हुए यह बात कही।Maharashtra Assembly Elections 2024: राकांपा (शरदचंद्र पवार) पुणे इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप पहली बैठक में शामिल हुए थे। Maharashtra Assembly Elections 2024: शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रहे।

Maharashtra Assembly Elections 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों की तुलना में कम सीट पर चुनाव लड़ने पर राजी हो गई थी लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। पार्टी के एक नेता ने राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार को उद्धृत करते हुए यह बात कही। पवार ने पुणे शहर और जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और इसके बाद विधायकों और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ भी एक बैठक की थी।

राकांपा (शरदचंद्र पवार) पुणे इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप पहली बैठक में शामिल हुए थे। जगताप ने बताया कि बैठक में पवार ने सदस्यों से कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रहे।

जगताप ने कहा,‘‘ उन्होंने संकेत दिए हैं कि विधानसभा चुनाव में स्थिति अलग होगी।’’ उन्होंने बताया कि राकांपा (शरद पवार) प्रमुख ने पुणे, बारामती, मावल और शिरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में स्थिति की भी समीक्षा की।

दूसरी बैठक में शामिल हुए पार्टी के एक अन्य नेता ने बताया कि पवार ने सांसदों और विधायकों से विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। इस बीच, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह सीट बंटवारे के दौरान कितनी सीटें मांगेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारउद्धव ठाकरेराहुल गांधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव