लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: लोकसभा में करारी हार, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, महाराष्ट्र की 288 सीट को लेकर रणनीति बनी, ऐसे चलेंगे दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2024 14:24 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे और पंकजा मुंडे समेत अन्य शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकार्ययोजना को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा और बैठकें की जाएंगी।गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर बाद में बात की जाएगी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए यहां एक बैठक की। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार रात हुई, जो पांच घंटे तक जारी रही और इसमें चुनाव प्रचार अभियान की योजना बनाने तथा रणनीति को अंतिम रूप देने पर गहन मंथन किया गया। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है। पार्टी के एक सूत्र ने बैठक के संबंध में कहा,‘‘हमारी पहली बैठक पांच घंटे जारी रही। उसमें विधानसभा चुनाव के लिए प्रारंभिक रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्ययोजना को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा और बैठकें की जाएंगी।’’

शनिवार रात की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार, वरिष्ठ नेता रावसाहेब दानवे और पंकजा मुंडे समेत अन्य शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर बाद में बात की जाएगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019BJPदेवेंद्र फड़नवीसपंकजा मुंडे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए