लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: यूपी में कांग्रेस-सपा गठजोड़, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की बड़ी डिमांड, 10 सीट दो!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2024 12:06 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (गुट का नाम लिए बिना), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया।‘इंडिया’ गठबंधन की नींव समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है। ‘इंडिया’ का कोई भी नेता मना नहीं कर सकता।

Maharashtra Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के दौरान ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सहयोगी सपा को अधिक हिस्सेदारी देकर वह सम्मान देंगे, जिसकी वह हकदार है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने नवनिर्वाचित सपा सांसदों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया।

भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (गुट का नाम लिए बिना), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। शेख ने कहा, ‘‘हम अब साझेदार बन रहे हैं। आज, ‘इंडिया’ गठबंधन की नींव समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है।

अगर (पार्टी प्रमुख) अखिलेश यादव जी कुछ कहते हैं, तो ‘इंडिया’ का कोई भी नेता मना नहीं कर सकता। हमें उतनी सीट मिलेंगी, जितनी के हम हकदार हैं। हम वह सम्मान चाहते हैं, जिसके हम हकदार हैं।’’ उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। शेख ने कहा, ‘‘हम सिर्फ दो विधायक (वह और अबू आजमी) हैं, लेकिन हम 100 विधायकों को मात दे सकते हैं... हमारे 10 विधायक 288 (महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्यों की संख्या) पर भारी पड़ेंगे।’’ ‘इंडिया’ में शामिल सपा ने महाराष्ट्र में किसी भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था।

लेकिन उसने उत्तर प्रदेश में 37 सीट जीती थीं, जिससे भाजपा को झटका लगा था। महाराष्ट्र में उसके केवल दो विधायक हैं और वे दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पार्टी के ‘‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले’’ को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘सपा के समर्थन के बिना यहां कोई सरकार नहीं बन सकती।’’ मुंबई के मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से महाराष्ट्र में पार्टी का मनोबल काफी ऊंचा है। आजमी ने कहा कि उत्तर भारतीयों को चुनौती नहीं दी जानी चाहिए, वरना वे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैं उनका नाम लेकर मुंह खराब नहीं करना चाहता। उन्होंने कितनी दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की है?....मुझे एक बार गृह मंत्री बना दीजिए, मैं उनसे इस तरह निपटूंगा कि वे कभी नहीं भूलेंगे।’ हालांकि, आजमी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 2008 में उत्तर भारतीयों के खिलाफ अभियान चलाया था, जो हिंसक हो गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019समाजवादी पार्टीकांग्रेसमुंबईमहाराष्ट्रअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?