लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना का भाजपा पर वार, बस ईवीएम का बटन दबाने की औपचारिकता बची है

By भाषा | Updated: September 23, 2019 21:03 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवाद के मुद्दे को विमर्श बनाने की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की योजना की आलोचना करती प्रतीत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा कि भाजपा पहले ही सबकुछ तय कर चुकी है शिवसेना ने पूछा कि क्या कांग्रेस के पास जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है।

शिवसेना ने सोमवार को अपने वरिष्ठ गठबंधन सहयोगी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पहले ही सबकुछ तय कर चुकी है और अब चुनाव के नाम पर महज ईवीएम का बटन दबाने की औपचारिकता बची है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना ने एक संपादकीय में अपनी गठबंधन सहयोगी से नाराजगी जताई।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवाद के मुद्दे को विमर्श बनाने की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की योजना की आलोचना करती प्रतीत हुई। शाह ने रविवार को मुंबई में एक रैली में स्पष्ट किया था कि महाराष्ट्र में प्रचार अभियान के दौरान अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने का मोदी सरकार का फैसला प्रमुख मुद्दा होगा।

शिवसेना ने कहा, ‘‘शाह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। वह यह भी ठप्पा लगा चुके हैं कि फडणवीस ने निवेश, कृषि, शिक्षा, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की है। इसलिए अब बस ईवीएम का बटन दबाने की औपचारिकता बची है।’’ पार्टी ने विपक्षी कांग्रेस और राकांपा पर भी वार किया।

इसने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आईसीयू में भर्ती रोगी की तरह है, जबकि राकांपा खुद की प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।’’ शिवसेना ने पूछा कि क्या कांग्रेस के पास जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है। इसने कहा कि जहां दोनों विपक्षी दल मुद्दों को उठाने में विफल रहे, वहां शिवसेना ने सरकार में रहने के बावजूद लोगों के मुद्दों को उठाया।

पार्टी ने कहा, ‘‘विकास, बेरोजगारी, किसानों की कर्ज माफी योजना और फसल बीमा के ढीले क्रियान्वयन जैसे मुद्दे थे। सरकार में होने के बावजूद शिवसेना लगातार इन मुद्दों को उठाती रही और लोगों की शिकायतों का समाधान किया।’’

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः मनसे के साथ गठबंधन नहीं, सांसद गायकवाड़ और कांग्रेस प्रमुख सपकाल में मतभेद, आखिर कहां फंसा पेंच?

भारतAssembly Elections 2024-25: विधानसभा चुनाव की पराजय पच ही नहीं रही?, विपक्ष अभी तक हार स्वीकार करने का मन नहीं बनाया...

महाराष्ट्रMaharashtra Election Result 2024: "एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है", महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर बोले फडणवीस

भारतMaharashtra Election Results 2024 Live Updates: महाराष्ट्र में नतीजों से पहले सीएम चेहरे की खोज तेज, जानें कौन-कौन दावेदार

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया