लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election 2024 Date: घोषणा के साथ कांग्रेस को झटका?, अजित पवार के साथ विधायक हीरामन खोसकर, इगतपुरी से लड़ेंगे चुनाव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2024 16:49 IST

Maharashtra Assembly Election 2024 Date:  कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने 14 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा कि खोसकर “लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद की अवधि में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों” में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्दे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इगतपुरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खोसकर सोमवार को राकांपा में शामिल हुए।महाराष्ट्र में कांग्रेस विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है।

Maharashtra Assembly Election 2024 Date: कांग्रेस ने अपने विधायक हीरामन खोसकर के अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होने के बाद उन्हें “पार्टी विरोधी गतिविधियों” में शामिल होने के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में नासिक जिले के इगतपुरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खोसकर सोमवार को राकांपा में शामिल हुए। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने 14 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा कि खोसकर “लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद की अवधि में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों” में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर खोसकर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल चुनाव होने हैं।

भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को दिल्ली का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग सह-प्रभारी होंगे। ओडिशा से लोकसभा सदस्य पांडा, इससे पहले दिल्ली के प्रभारी थे और संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

चुनाव प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। भाजपा 1998 से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्ता में नहीं है और वह सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को पराजित करके दिल्ली में सरकार बनाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली के अलावा पंजाब में सरकार है। उसे पिछले साल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसचुनाव आयोगRajiv Kumarराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?