लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly: विधानसभा में भावुक हुए सीएम एकनाथ शिंदे, कहा-अपने 2 बच्चों को खो दिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 17:30 IST

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायकों, 11 निर्दलीय विधायकों का भी धन्यवाद किया। विश्वास नहीं हो रहा कि मैं सीएम बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु आनंद दिघे की मौत का जिक्र कियाधर्मवीर आनंद दिघे के मृत्यु के बाद मेरी हिम्मत खत्म हो गईमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में सबका धन्यवाद किया

मुंबईः कई दिनों के सियासी ड्रामे के बाद महाराष्ट्र को नया सीएम मिल गया है। सोमवार को एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट भी पास कर लिया। एकनाथ शिंदे की सरकार के पक्ष में 164 विधायकों ने वोट किया। वहीं विपक्ष में 99 वोट पड़े। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में सबका धन्यवाद किया।

उन्होंने आनंद दिघे का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे आनंद दिघे ने उनके मुश्किल वक्त में संभाला। इस दौरान एकनाथ शिंदे भावुक भी हो गए। एकनाथ शिंदे ने रोते हुए बताया कि एक हादसे में उनके दोनों बच्चों की जान चली गई थी। उस वक्त आनंद दिघे ने उन्हे समझाया।

'आनंद दिघे ने मुझे एक शिवसैनिक बनाया'। आगे उन्होंने कहा कि तब सोचता था कि किसके लिए जीना है, 'मैं परिवार के साथ रहूंगा'। उन्होंने शिवसेना के 40 विधायकों, 11 निर्दलीय विधायकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की और कहा कि विश्वास नहीं हो रहा कि मैं सीएम बन गया।

मैं आज बतौर मुख्यमंत्री इस सभागार में बोल रहा हूं। उन्होंने अपने गुरु आनंद दिघे की मौत का जिक्र किया और कहा कि धर्मवीर आनंद दिघे के मृत्यु के बाद मेरी हिम्मत खत्म हो गई। हम सभी पागल हो गए थे कि हम क्या करें हमें संभालने वाला गया।

दिघे साहब के मृत्यु के बाद लोगों ने अस्पताल जलाया हमने सिलिंडर जलने से बचाया नहीं तो सैंकड़ों लोग मरते करीब 150 लोगों पर कार्रवाई हुई, तब भी मैंने कहा कि यह सब केवल दिघे साहब के प्यार के लिए किया था।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेMaharashtra Assemblyउद्धव ठाकरेकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?