लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीएम शिंदे के बेटे पर लगे आरोप को लेकर संजय राउत के खिलाफ एक और FIR दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2023 14:49 IST

महाराष्ट्र के बीड शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर, संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) जैसी अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड जिले में मानहानि का मामला दर्ज किया गया है इससे पहले उनके खिलाफ बुधवार रात को ठाणे शहर के कपूरबावड़ी थाने में केस दर्ज कराया गया थाठाकरे गुट के कद्दावर नेता ने हाल ही में श्रीकांत शिंदे से जान को खतरा होने का दावा किया था

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से जान को खतरा होने के दावे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड जिले में मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को शिवसेना की बीड जिला इकाई के प्रमुख द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि बीड शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर, राज्यसभा सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) और अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

राउत के खिलाफ आरोप के संबंध में दर्ज की गई यह दूसरी एफआईआर है। इससे पहले उनके खिलाफ पहला मामला बुधवार रात को ठाणे शहर के कपूरबावड़ी थाने में दर्ज कराया गया है। बहरहाल दोनों जगहों पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ठाकरे गुट की शिवसेना के कद्दावर नेता संजय राउत ने हाल ही में पत्र में दावा किया कि 'लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने की सुपारी ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है।

टॅग्स :संजय राउतMaharashtra Policeशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?