लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : आनंदराज अाम्बेडकर ने ‘बहुजन रिपब्लिकन विकास अघाडी ’बनाने की घोषण की

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:57 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 27 दिसंबर रिपब्लिकन सेना के प्रमुख आनंदराज आम्बेडकर ने सोमवार को ‘बहुजन रिपब्लिकन विकास अघाडी’’बनाने की घोषणा की जिसमें उनका संगठन, कई छोटी पार्टियां एवं सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

आम्बेडकर ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नया समूह मुस्लिम समुदाय को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण देने की मांग का समर्थन करेगा और इसके साथ ही वक्फ की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए संघर्ष करेगा।

उन्होंने नए समूह के मुख्य कार्यों की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘बहुजन रिपब्लिकन विकास अघाडी अब से हर चुनाव लड़ेगा। मुस्लिम सामाजिक, वित्तीय और शैक्षणिक स्तर पर पिछड़े हैं और उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। राज्य सरकार को वक्फ की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में छह अदालतें स्थापित की जानी चाहिए जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध के मामलों की तेजी से सुनवाई करें।

आम्बेडकर ने कहा कि ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई नयी पाबंदियों के बावजूद उनके समूह के सदस्य एक जनवरी को सन 1818 में हुई लड़ाई की याद में आयोजित कार्यक्रम मनाने के लिए कोरेगांव भीमा जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी