लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे सोनिया, मनमोहन से मिलने पहुंचे दिल्ली, उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के लिए किया आमंत्रित

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 27, 2019 22:39 IST

Aaditya Thackeray: उद्धव ठाकरे के गुरुवार को होने वाले सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए आदित्य ठाकरे पहुंचे सोनिया, मनमोहन के घर

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने सोनिया और मनमोहन को किया उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रितआदित्य ठाकरे ने कहा कि वह शपथ ग्रहण के लिए इन दोनों नेताओं का आशीर्वाद लेने आए हैं

महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर गुरुवार को होने वाले उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के शामिल न होने की खबरों के बाद उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने बुधवार रात नई दिल्ली जाकर खुद सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 

आदित्य ठाकरे ने खुद सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास जाकर उन्हें उद्धव ठाकरे के गुरुवार शाम 6:40 मिनट पर होने वाले शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 

आदित्य ने सोनिया और मनमोहन को घर जाकर किया आमंत्रित

एएनआई के मुताबिक, आदित्य ने सोनिया से मुलाकात के बाद कहा, 'हम यहां नई सरकार के लिए उनकी (सोनिया) शुभकामनाएं और आशीर्वाद लेने आए हैं। हमने कई नेताओं को आमंत्रित किया है। हम डॉक्टर मनमोहन सिंह की भी शुभकामनाएं ले रहे हैं।' 

सोनिया से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया।

उद्धव ठाकरे एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के गठबधंन से बने महा विकास अघाड़ी के नेता के तौर पर गुरुवार शाम शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

सोनिया और डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हम सोनिया गांधी जी और डॉक्टर मनमोहन सिंह से मिले क्योंकि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद आवश्यक है। अब हम मुंबई वापस लौट रहे हैं।'

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीमनमोहन सिंहमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी