महाराष्ट्र: महिला वन कर्मी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Published: May 6, 2021 05:36 PM2021-05-06T17:36:01+5:302021-05-06T17:36:01+5:30

Maharashtra: A case has been registered against a woman forest worker for assaulting a woman policeman. | महाराष्ट्र: महिला वन कर्मी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज

महाराष्ट्र: महिला वन कर्मी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज

अमरावती, छह मई महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा वन रेंज की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ अपने कार्यस्थल पर कथित तौर पर हंगामा करने और शराब के नशे में एक महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

उप वन संरक्षक (अमरावती) बाला चंद्रशेखरन ने कहा कि उक्त महिला अमरावती वन प्रभाग के परतवाड़ा वन रेंज की लेखाकार है और उसे निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला को नशे की हालत में कार्यालय आने और कार्यस्थल पर हंगामा करने को लेकर पहले दो बार चेतावनी दी गई थी। वह मंगलवार को फिर से नशे में काम पर आयी थी।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद रेंज वन अधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी और उसने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरी बालाजी एन ने बताया कि परतवाड़ा पुलिस ने महिला लेखाकार के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि महिला को चेतावनी देने के बाद उसके पति को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: A case has been registered against a woman forest worker for assaulting a woman policeman.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे