लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टैक्सी और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत, हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: July 18, 2023 14:11 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में पडघा-खडावली चौराहे पर मंगलवार एक टैक्सी और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।फुटेज में कंटेनर ट्रक और टैक्सी के आमने-सामने टक्कर को देखा जा सकता है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां पडघा-खडावली चौराहे पर मंगलवार एक टैक्सी और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कंटेनर ट्रक और टैक्सी के आमने-सामने टक्कर को देखा जा सकता है।

यह घटना मंगलवार सुबह भिवंडी तालुका के खडवली गांव के चौराहे पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज जारी की है। प्रारंभिक जांच के बाद, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायलों को आगे की चिकित्सा सहायता के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

पुलिस के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब छात्रों को यात्री जीप पडघा से खडावली रेलवे स्टेशन की ओर ले जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे, कंटेनर ने जीप को टक्कर मार दी, जिससे जीप काफी दूर तक घसीटती हुई खाई में जा गिरी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सभी पीड़ितों की पहचान कर ली है। मृतकों की पहचान चिन्मयी विकास शिंदे, रिया किशोर परदेशी, चैताली सुशांत पिंपले, संतोष अनंत जाधव, वसंत धर्म जाधव और प्रज्वल शंकर फिरके के रूप में की गई। सभी की उम्र 15 से 50 वर्ष के बीच है।

अन्य घायलों की पहचान दिलीप कुमार विश्वकर्मा, चेतना गणेश जसे और कुणाल ज्ञानेश्वर भामरे के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है। सभी घायलों का भिवंडी के मिल्लत नगर के पास मायरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि कंटेनर के चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्रथाइन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?