महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 451 नए मामले, छह लोगों की मौत

By भाषा | Published: January 7, 2021 09:45 AM2021-01-07T09:45:11+5:302021-01-07T09:45:11+5:30

Maharashtra: 451 new cases of Kovid-19 in Thane, six dead | महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 451 नए मामले, छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 451 नए मामले, छह लोगों की मौत

ठाणे, सात जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 451 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,45,401 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,000 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.45 फीसदी है। यहां अब तक 2,35,497 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 3,904 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 95.96 फीसदी है।

पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 44,452 हो गई है और अब तक संक्रमण से यहां 1,190 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 451 new cases of Kovid-19 in Thane, six dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे