लाइव न्यूज़ :

गढ़चिरौलीः पुलिस अधिकारी ने कहा-मुठभेड़ स्थल से 26 नक्सलियों के शव बरामद, चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:31 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धनोरा तहसील के ग्यारहबत्ती के जंगल में मुठभेड़ जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलीकाप्टर से नागपुर ले जाया गया। कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं। 

गढ़चिरौलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सलियों की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र का पूर्वी जिला गढ़चिरौली मुंबई से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।

जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा, ‘‘हमें जंगल से अभी तक 26 नक्सलियों के शव मिले हैं।’’ गोयल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या मुंडे के नेतृत्व में सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृतकों में नक्सलियों के एक प्रमुख नेता के भी शामिल होने का संभावना है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि धनोरा तहसील के ग्यारहबत्ती जंगलों में अभियान अभी भी जारी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा, "आज गढ़चिरौली जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 इकाई के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं।"

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सुबह मरदिनटोला गांव के पास हुई जब नक्सलियों ने पुलिस के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की. अधिकारी ने कहा कि तीन घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनक्सल हमलानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?