लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर से 20 वर्ष पहले भागे व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस ने उसके परिवार से मिलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 13:32 IST

अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि एक मोबाइल की दुकान के मालिक जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित के साथ लूटपाट और उसकी हत्या के मामले की जांच के दौरान यह मामला सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने बताया कि जांच में पता चला कि उसका नाम मोहम्मद अहमद उर्फ दिली बशीर शेख (33) है और वह कूड़ा उठाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस के टास्क फोर्स से इसकी पुष्टि होने के बाद दोनों भाइयों को मिलाया गया।

उत्तर प्रदेश में अपने घर से 13 साल की उम्र में भागे एक व्यक्ति को ठाणे पुलिस ने 20 वर्ष बाद उसके परिवार से मिलाया। अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि एक मोबाइल की दुकान के मालिक जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित के साथ लूटपाट और उसकी हत्या के मामले की जांच के दौरान यह मामला सामने आया।

सिंह की 28 दिसम्बर को उसकी दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच करते समय पुलिस ने संदिग्ध को माहिम दरगाह की ओर जाते देखा। स्थानीय लोगों ने फुटेज में दिखे व्यक्ति की पहचान दिली नामक शख्स के तौर पर की गई, जो पिछले दो साल से यहां रह रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके बाद उसे पकड़ा, जो वकोला में एक पुल के नीचे सो रहा था। ठाकरे ने बताया कि जांच में पता चला कि उसका नाम मोहम्मद अहमद उर्फ दिली बशीर शेख (33) है और वह कूड़ा उठाता है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एहसास हुआ कि संदिग्ध की पहचान गलत हुई है और पकड़ा गया व्यक्ति 20 साल पहले उत्तर प्रदेश के बेंकी स्थित अपने घर से भागा हुआ शख्स है।

इसके बाद जांच में पता चला कि उसका बड़ा भाई साफिक बशीर शेख गोवंडी में रह रहा है और उत्तर प्रदेश पुलिस के टास्क फोर्स से इसकी पुष्टि होने के बाद दोनों भाइयों को मिलाया गया।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए