महाराष्ट्र : मुंबई महानगर क्षेत्र में जल्द ही 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

By भाषा | Published: April 25, 2021 03:29 PM2021-04-25T15:29:22+5:302021-04-25T15:29:22+5:30

Maharashtra: 14 oxygen production plants to be set up soon in Mumbai metropolitan area | महाराष्ट्र : मुंबई महानगर क्षेत्र में जल्द ही 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

महाराष्ट्र : मुंबई महानगर क्षेत्र में जल्द ही 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुंबई, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में पर्यावरणीय वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले 14 संयंत्रों स्थापित किये जाएंगे।

शिंदे ने यहां पत्रकारों से कहा कि एक संयंत्र में प्रतिदिन लगभग दो टन (960 लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा, जो 200 ऑक्सीजन बिस्तरों के लिये पर्याप्त होगी।

उन्होंने कहा कि इनमें से तीन संयंत्रों ठाणे, दो-दो संयंत्रों को कल्याण-डोम्बिवली तथा नवी मुंबई और एक-एक संयंत्र को भिवंडी, उल्हासनगर, अम्बरनाथ, बदलापुर, मीरा-भयंदर, वसई-विरार तथा पनवेल निकाय क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।

राज्य के शहरी विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि काम शुरू कर दिया गया है। अगले कुछ दिन में संयंत्रों का संचालन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिये इन संयंत्रों को स्थापित करने का निर्णय लिया है कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देजनर ऑक्सीजन की कमी न हो।

शिंदे ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन से संबंधित एजेंसियों की पहचान कर ली गई है और कार्य आदेश जारी किये जा चुके हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि गढ़चिरौली जिले में पांच-छह संयंत्र स्थापित किये जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन 1 से 1.5 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

शिंदे गढ़चिरौली के प्रभारी मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 14 oxygen production plants to be set up soon in Mumbai metropolitan area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे