लाइव न्यूज़ :

Mahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 10:19 IST

Mahaparinirvan Diwas 2025: इसमें उनके पर्सनल सामान, किताबें रखी हुई हैं और यह वंचित लोगों के लिए सामाजिक न्याय और शिक्षा के उनके विज़न को आगे बढ़ा रहा है।

Open in App

Mahaparinirvan Diwas 2025:   छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मिलिंद कॉलेज को मराठवाड़ा का पहला डिग्री कॉलेज होने का गौरव तो प्राप्त है ही लेकिन साथ ही इसमें संस्थान के संस्थापक डॉ. बी. आर. आंबेडकर की स्मृतियों, उनकी निजी चीजों और किताबों का एक बड़ा भंडार भी है जो आज भी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। इस संस्थान की स्थापना डॉ. आंबेडकर की पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी ने 21 जून, 1950 को की थी।

महाराष्ट्र में यह संस्थान शिक्षा के लिए आशा की किरण थी। इसकी स्थापना से स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए हैदराबाद तक का लंबा सफर तय करने की जरूरत खत्म हो गई। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने दृष्टिकोण को हर कदम पर साकार किया और जब कॉलेज का निर्माण हो रहा था, तब वह संभव होने पर निर्माण स्थल का दौरा करके कार्यों की समीक्षा करते रहते थे।"

डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज यानी छह दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रसिद्ध न्यायविद् डॉ. आंबेडकर ने जाति-मुक्त भारत के लिए एक रूपरेखा तैयार की थी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शांतिलाल राठौड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "हमने डॉ. आंबेडकर से संबंधित कई वस्तुओं को संरक्षित किया है। इसके अलावा, हमारे पास करीब 1,000 किताबें ऐसी हैं जिन्हें उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान संदर्भ के लिए उपयोग किया था।"

उन्होंने बताया कि इन किताबों में डॉ. आंबेडकर की लिखी बातें और उनके नोट्स अब भी आसानी से पढ़े जा सकते हैं। राठौड़ ने कहा, "हम इन किताबों का ध्यान रखते हैं और इनके संरक्षण का काम हर साल किया जाता है।" उन्होंने कहा, “ये किताबें संभवतः डॉ. आंबेडकर के मुंबई आवास से लाई गई थीं।”

राठौड़ ने कहा, "यह विरासत ऐसे व्यक्ति से जुड़ी है जिसने देश के लिए अत्यधिक योगदान दिया है। डॉ. आंबेडकर की निजी चीजें और लिखित सामाग्री एक ऐसी विरासत हैं जो छात्रों को अध्ययन करने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करती है।" 

टॅग्स :Bhimrao Ambedkarबी आर आंबेडकरB R Ambedkar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र बजट सत्र के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक मामला: नकली विधान भवन पास रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टजीवन में पैसा और नाम कमाना है तो '21 देशों की मिट्टी को छूना' होगा?, स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ी, 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और मर्सिडीज-बेंज कार खरीदी

भारतLMOTY 2026: सियासत और ग्लैमर की जुगलबंदी; LMOTY अवॉर्ड्स में अमृता और देवेंद्र फडणवीस की सादगी ने जीता दिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर