लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh Stampede: गोपालगंज की 4, पटना, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर की एक-एक महिला की गई जान?, बच्ची की भी मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2025 17:05 IST

Mahakumbh Stampede:गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय शिवकली देवी, भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की 68 वर्षीय सरस्वती देवी, उचका थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की तारा देवी और बलेसरा गांव की 62 वर्षीय सुशीला देवी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देबलेसरा गांव की रहने वाली कांति देवी (65 वर्ष) की भी मौत हो गई।भगदड़ में पटना के मनेर की सिया देवी (62) की मौत हो गई। दो महिला श्रद्धालु की भी उस भगदड़ में मौत हुई है।

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार मची भगदड़ से हुई 30 लोगों की दर्दनाक मौत में बिहार की भी 7 महिलाओं की जान चली गई। एक बच्ची की भी आज मौत होने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। वह घायल अवस्था में अस्पताल में इलाजरत थी, जहां उसकी मौत की खबर आ रही है। वहीं अन्य मृतकों में गोपालगंज की 4 महिलाओं के अलावा पटना, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर की एक-एक महिला शामिल है। जिसमें गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय शिवकली देवी, भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की 68 वर्षीय सरस्वती देवी, उचका थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की तारा देवी और बलेसरा गांव की 62 वर्षीय सुशीला देवी शामिल है। इसके अलावा बलेसरा गांव की रहने वाली कांति देवी (65 वर्ष) की भी मौत हो गई।

वहीं, भगदड़ में पटना के मनेर की सिया देवी (62) की मौत हो गई। सियादेवी अपनी बहू और अपने गांव की और महिलाओं के साथ महाकुंभ स्नान के लिए पहुंची थीं, जो अपनी बहू से बिछड़ गई थी और फिर उनकी मौत हो गई। जबकि औरंगाबाद जिले की रहने वाली दो महिला श्रद्धालु की भी उस भगदड़ में मौत हुई है।

मृतक राजरानी देवी (65 वर्ष) गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की रहने वाली थी। सुरेश यादव की पत्नी राजरानी अपने बेटे गुड्डू के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज गई थी। इसके साथ ही हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की रहने वाली सोनम कुमारी (20) की भी मौत हो गई है। वहीं, सुपौल की रहने वाली सीता देवी(55 वर्ष) की भी जान गई है।

मृतक देहपुर के रामविशनपुर गांव की रहने वाली थी। गुरुवार को शव सुपौल लाया गाया। इसके साथ ही महाकुंभ में मची भगदड़ में मुजफ्फरपुर की रहने वाली शिवा देवी (60 वर्ष) की भी मौत हो गई। वह जिले के मसहरी प्रखंड के छपरा मेघ पंचायत के रूपनाथ टोला की रहने वाली थी।

इसबीच गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना के जगदीशपुर गांव के धर्मेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी, रामेश्वर प्रसाद की पत्नी राजकुमारी देवी के अलावा उसी गांव की शोभावती देवी और रीमा देवी की भी कोई खबर नहीं मिल पा रही है।

टॅग्स :महाकुंभ 2025बिहारपटनानीतीश कुमारप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप