लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बना महागठबंधन, नहीं हो सका मन का गठबंधन, प्रेस कांफ्रेंस से दूर रहे तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2019 04:56 IST

झारखंड में महागठबंधन का एक ओर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस चल रहा था तो इसी बीच तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से मिलने रिम्‍स चले गये.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन का ऐलान तो हो गया है लेकिन राजद की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है.ऐलान के अनुसार राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि महागठबंधन के तहत राजद को सात सीटें दी गई हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन का ऐलान तो हो गया है लेकिन राजद की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. ऐलान के अनुसार राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि महागठबंधन के तहत राजद को सात सीटें दी गई हैं. लेकिन महागठबंधन में मनमाफिक सीटें न मिलने से राजद नेता तेजस्वी यादव नाराज बताए जा रहे हैं. वे महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में भी मौजूद नहीं रहे. सूत्रों के अनुसार राजद की मांग कम से कम आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की है.

झारखंड में महागठबंधन का एक ओर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस चल रहा था तो इसी बीच तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से मिलने रिम्‍स चले गये. तेजस्वी यादव जेल प्रशासन से विशेष अनुमति लेकर देर शाम पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे. बताया जा रहा है कि तेजस्वी की विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर पिता लालू प्रसाद यादव से बातचीत होगी.

बताया जा रहा है कि विश्रामपुर पर मामला फंसा है. देवघर को लेकर भी मतभेद है. राजद विश्रामपुर सीट को लेकर अड़ा हुआ है. यह भी बताया जा रहा है कि राजद महागठबंधन से अलग भी हो सकता है. ऐसे में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में झामुमो नेता हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान किया. इसके मुताबिक 43 पर जेएमएम, 31 पर कांग्रेस और 7 सीटों पर राजद विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

वामदलों को फिलहाल गठबंधन से अलग रखा गया है. कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हेमंत सोरेन ही होंगे. उन्होंने साफ किया कि किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं होगी. अग बागी होकर नेता मैदान में उतरते हैं तो उनपर तत्काल कार्रवाई होगी. गठबंधन से बाहर किया जाएगा.

आरपीएन सिंह ने राजद की सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकटा, छतरपुर और हुसैनाबाद राजद के खाते में गई हैं. हालांकि तेजस्वी की नाराजगी के सवाल पर वे कन्नी काट गये. वहीं, झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि राजद से बात चल रही है. उनके कुछ सवाल और मांगा हैं. जिस पर बातचीत चल रही है. राजद को साथ लाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव सीटों को लेकर अड़ गए हैं। वे कम से कम आठ सीटें मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि विश्रामपुर पर मामला फंसा है.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह