लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: शिवसेना को हिंदुत्व से अलग नहीं किया जा सकता, महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे ने कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2022 18:31 IST

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह सच है कि मैं अपनी सर्जरी और स्वास्थ्य की स्थिति के कारण पिछले कुछ महीनों में लोगों से नहीं मिल सका।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना है जो अपने समय में थी 'हिंदुत्व' ही हमारी जिंदगी है।सीएम ने कहा कि हमने 2014 का चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर ही लड़ा था।शिवसेना और हिंदुत्व एक सिक्के के दो पहलू हैं।

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को हिंदुत्व से अलग नहीं किया जा सकता। शिवसेना और हिंदुत्व एक सिक्के के दो पहलू हैं। सीएम ने कहा कि हमने 2014 का चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर ही लड़ा था। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं और शिवसेना का कोई और सदस्य मेरे बाद मुख्यमंत्री बनता हूं तो मुझे खुशी होगी। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह सच है कि मैं अपनी सर्जरी और स्वास्थ्य की स्थिति के कारण पिछले कुछ महीनों में लोगों से नहीं मिल सका।

लेकिन अब, मैंने लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। मैं यह नहीं जानना चाहता कि हमारे विधायकों के साथ क्या हो रहा है और वे कहां जा रहे हैं या उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के साथ गए विधायकों के फोन कॉल आ रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि जबरन ले जाया गया है। शरद पवार एवं कमलनाथ ने मुझे फोन करके कहा कि वे चाहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री पद पर बना रहूं।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि यह बालासाहेब की शिवसेना नहीं है। उन्हें बताना चाहिए कि बाला साहब के विचार क्या थे। यह वही शिवसेना है जो अपने समय में थी 'हिंदुत्व' ही हमारी जिंदगी है। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का इच्छुक नहीं हूं।

अगर असंतुष्ट विधायकों में से एक भी कहता है कि वह मुझे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चाहता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा और आधिकारिक आवास खाली कर दूंगा। मैंने मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का पत्र तैयार रखा है। शिवसेना प्रमुख का पद भी छोड़ने को तैयार हूं। असंतुष्ट विधायक आगे आएं और इसकी मांग करें।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो