लाइव न्यूज़ :

Maha political crisis: एकनाथ शिंदे पर एक्शन, संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना समूह के नेता पद से बर्खास्त किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 18:02 IST

Maha political crisis: सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी को झटका लगने के बाद एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर स्थित एक होटल में डेरा डाले हुए हैं।"सत्ता के लिए धोखा नहीं" देंगे और बाल ठाकरे से मिली सीखों को नहीं छोड़ेंगे।महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा होने के बीच यह उनकी पहली प्रतिक्रिया थी।

Maha political crisis:  शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के समूह नेता पद से एकनाथ शिंदे को हटा दिया गया है। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिंदे की जगह अजय चौधरी को विधानसभा में शिवसेना का समूह नेता बनाया गया है।

राउत ने कहा, ‘‘शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के समूह नेता पद से हटा दिया गया है।’’ सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी को झटका लगने के बाद शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह पार्टी के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर स्थित एक होटल में डेरा डाले हुए हैं।

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि वह कभी भी "सत्ता के लिए धोखा नहीं" देंगे और बाल ठाकरे से मिली सीखों को नहीं छोड़ेंगे। शिंदे अपनी पार्टी के कुछ विधायकों के साथ सूरत में हैं, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

शिंदे ने मराठी में ट्वीट किया, "हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं, जिन्होंने हमें हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया। हम कभी भी सत्ता के लिए धोखा नहीं देंगे और सत्ता के लिए बालासाहेब एवं आनंद दीघे से मिली सीखों को कभी नहीं छोड़ेंगे।" शिंदे की वजह से महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा होने के बीच यह उनकी पहली प्रतिक्रिया थी।

दिवंगत दीघे ठाणे से शिवसेना के दिग्गज नेता और शिंदे के राजनीतिक गुरु थे। शिंदे और सत्तारूढ़ शिवसेना के कुछ विधायकों ने संपर्क तोड़ लिया है और वे सूरत में ठहरे हुए हैं। उनके इस कदम से उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की स्थिरता पर सवालिया निशान लगने लगा है। गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस भी शामिल हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेशिव सेनासंजय राउतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया